बारां/अटरू। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत चित्तौड़ प्रांत के जिला अध्यक्ष रामेश्वर राठौर, जिला सचिव व पूर्व प्रधान हेमराज चौबदार और संरक्षक एडवोकेट सुरेश कुमार शर्मा ने अटरू पहुंचकर एक निजी विद्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक एडवोकेट सुरेश शर्मा ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा इससे संबंधित प्रत्येक बिंदुओं पर ग्राहक को चिंतन करने की आवश्यकता है।

नवीन कार्यकारिणी का विस्तार एवं दायित्वों की घोषणा

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने अटरू तहसील की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर यशवंत कुमार नागर, सचिव पद पर केशव शर्मा (चांदखेड़ी), सहसचिव हेतु बाबूलाल नागर (काचरा), संगठन मंत्री के लिए शिवराज मेघ (अटरू), महिला आयाम प्रमुख के रूप में मनोरमा वैष्णव (अटरू), रोजगार आयाम प्रमुख भगवान नागर (सहरोद), प्रचार आयाम प्रमुख महेश शर्मा (चरडाना), विधि आयाम प्रमुख प्रितेश गंदोलिया, पर्यावरण आयाम प्रमुख कपिलसेन मूंडला तथा कार्यालय प्रमुख के रूप में ब्रजेश यदुवंशी (अटरू) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही तहसील कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ओम प्रकाश सेन (बंबोरी), योगेंद्र वैष्णव (बंबोरी), रघुनंदन वैष्णव (छेलाबैेल), रामराज वैष्णव (अटरू), संदीप मेरोठा अटरू और ललित मीणा बोकडा को बनाया गया।

संगठन की मजबूती और स्वदेशी का संकल्प

बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक एड. सुरेश कुमार शर्मा ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। जिला सचिव हेमराज चौबदार ने संगठन की रीति नीति पर चर्चा की तथा मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष रामेश्वर राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि "ग्राहक ही राजा है, ग्राहक के बिना कुछ नहीं है, इनके बिना सारा बाजार सूना लगता है।" हमारे देश और रूपए को मजबूत करना है तो स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि हर जगह ग्राहक ही महत्वपूर्ण है और सभी ग्राहकों को जागरूक होने की आवश्यकता है।

ग्रामीण स्तर पर जागरूकता का लक्ष्य

सम्पूर्ण बारां जिले में गांव-गांव ढाणी ढाणी तक संगठन को पहुंचना है, इसलिए सभी ग्राहकों को जागरुक करते हुए बिल लेने का आवाहन किया गया। बैठक का संचालन रामलखन वैष्णव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान द्वारा उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा के समापन की घोषणा की गई।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story