बारां। दिल्ली में जंतर-मंतर पर आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक एक्स सर्विसमैन कल्याण प्रकोष्ठ के सैनिकों द्वारा सैनिकों के कल्याण के लिए दिए गए एकदिवसीय धरने में अटरू के कांग्रेस नेता, प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ, गोविंद अटलपुरी ने बोलोरो कैंपर पर बनाए गए विशेष के के साथ अपने साथियों के साथ भाग लिया।

मटके के माध्यम से अनूठा प्रदर्शन

अटलपुरी ने बताया कि एक मटके पर तिरंगा कलर पुतवा कर, मटके पर एक साइड में "मोदी सरकार के पाप का घड़ा भर गया है" और दूसरी तरफ "सेना के सम्मान में कांग्रेस मैदान में" स्लोगन लिखवा कर मटके को माथे पर रखकर सिंबॉलिक प्रदर्शन किया।

विकलांग सैनिकों की पेंशन पर टैक्स का विरोध

अटलपुरी ने बताया कि भारत देश में अंग्रेजों के शासनकाल में 1922 के विशेष कानून बनाकर विकलांग सैनिकों की पेंशन से इनकम टैक्स नहीं वसूलने के नियम बनाए थे। वर्ष 2026 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने विकलांग सैनिक पेंशन पर भी टैक्स लगाने में विसंगतियां पैदा की है, इन्हें हर हाल में दूर करना चाहिए और सैनिकों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं वसूलना चाहिए। सैनिकों के द्वारा अपने बच्चों व परिवार की चिंता किए बगैर सर्दी, गर्मी और बरसात में सरहदों की सुरक्षा करने के कारण ही हम चैन की नींद सो पाते हैं।

अग्निवीर योजना और नेतृत्व का समर्थन

मोदी सरकार ने सेना को कमजोर करने का कार्य किया है। अग्नि वीर जैसी योजनाएं लागू कर भारतीय सेवा को कमजोर किया जा रहा है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सैनिक कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित चौधरी ने अटलपूरी को सेना की केप पहनाकर सम्मान प्रदान किया। इस एक दिवसीय धरने को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट सहित भारतीय सेवा के पूर्व अफसरों, जनरलों तथा कांग्रेस पार्टी के कई सांसदों ने भारतीय पूर्व सैनिकों की मांगों के समर्थन में संबोधित कर अपना समर्थन दिया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story