बारां। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं कोटा संभाग प्रभारी नारायण पंचारिया 19 दिसंबर शुक्रवार को बारां जिले के कवाई मंडल स्थित ग्राम खरकड़ा राम लोथान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे राजस्थान सरकार की दो वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी उपलब्धियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ आमजन तक पहुँचाने का संदेश देंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार ने बताया कि नारायण पंचारिया दोपहर 3:00 बजे ग्राम खरकड़ा राम लोथान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार की जनता के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं और उनके प्रभाव को विस्तार से प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, वर्तमान एवं पूर्व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में आमजन और योजना लाभार्थी उपस्थित रहेंगे।

विधायक राधेश्याम बेरवा के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी जोशोखरोश के साथ की जा रही हैं। कार्यक्रम के जिला संयोजक गोविंद सिंह चौहान, सहसंयोजक मुकेश केरवालिया, विधानसभा संयोजक निरंजन शर्मा, विधानसभा सहसंयोजक आशीष शर्मा और कवाई मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।

भाजपा ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं, आमजन और योजना लाभार्थियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर सुशासन पखवाड़ा को सफल बनाने में योगदान दें। इस जनसभा से उम्मीद की जा रही है कि स्थानीय जनता को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी मिलने के साथ ही योजनाओं के लाभ सीधे उनके जीवन में स्पष्ट रूप से महसूस होंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story