बारां, 14 दिसम्बर।

राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बारां जिले में जनकल्याण और विकास को केंद्र में रखकर दो दिवसीय कार्यक्रमों की सशक्त श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को जहां रक्तदान शिविर, आरोग्य कैंप और गौ सेवा कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और स्वास्थ्य जागरूकता को बल मिलेगा, वहीं मंगलवार से सूचना केन्द्र में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर जिले की प्रगति और उपलब्धियों को जनसामान्य के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

अपर जिला मजिस्ट्रेट भंवरलाल जनागल ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को चिकित्सा विभाग के संयोजन में रक्तदान शिविर एवं आरोग्य कैंप आयोजित किया जाएगा। इसी दिन आउटसोर्स मोड पर 22 मदरलैब और 800 स्पॉक्स का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और सुदृढ़ किया जाएगा। पशुपालन विभाग के सहयोग से गौ सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे कोटा रोड स्थित गौशाला में गौ पूजन एवं हरा चारा खिलाने का आयोजन होगा। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान के तहत संभावित दुर्घटना स्थलों, दृष्टिबाधित मोड़ों और संवेदनशील मार्गों पर रिफ्लेक्टिव रोड साइनेज बोर्ड लगाने तथा प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के कार्य भी किए जाएंगे।

मंगलवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय की ओर से सूचना केन्द्र में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं नगर परिषद की ओर से मनिहारा तालाब परिसर में विकसित पार्क का उद्घाटन किया जाएगा, जो शहरवासियों के लिए एक नई सार्वजनिक सुविधा के रूप में जुड़ने जा रहा है।

इन आयोजनों के माध्यम से सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास के संदेश को मजबूती से स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story