बारां/शाहाबाद। जिले के शाहाबाद ब्लॉक स्थित ग्राम गोयरा में 10 दिसंबर को सहरिया जनजातीय समुदाय के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से चमड़ी रोगों और अन्य मौसमी बीमारियों का मौके पर ही उपचार किया गया, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच सुनिश्चित हुई।

शिविर का आयोजन संकल्प सोसाइटी, मामोनी की पहल पर और एसबीआई सिक्योरिटीज के सहयोग से मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा किया गया। लगातार चल रहे इन स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीणों को घर-द्वार पर ही चिकित्सीय सेवाएँ उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उन्हें समय पर उपचार और राहत मिल रही है।

शिविर में अनुभवी चिकित्सक डॉ. राहुल मेहता ने 155 मरीजों की जांच कर उन्हें मौके पर ही आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। नर्सिंग ऑफिसर दिनेश राठौर ने बीपी और शुगर परीक्षण के साथ ही जेनरिक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। इस दौरान दाद, खुजली, सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों में चमड़ी रोगों के मामले अधिक पाए गए, जिनका तुरंत इलाज किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं को गुप्त रोगों से संबंधित परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

संकल्प सोसाइटी के चेयरमैन नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि किशनगंज और शाहाबाद ब्लॉक के सहरिया बाहुल्य गांवों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। इससे दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होती है। शिविर संचालन में सामाजिक कार्यकर्ता चंदालाल भार्गव, रामनिवास सहरिया और कन्हैयालाल चंदेल ने मरीजों के पंजीकरण और वजन मापन में सहयोग किया। माँ बाड़ी डे-केयर केंद्र के शिक्षा सहयोगी स्टाफ ने भी शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. आरिफ शेख ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं, और आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य स्तर को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story