बारां। शहर में कमर्शियल गैस की समस्या को लेकर फूड व्यवसायियों की चिंता खुलकर सामने आ गई है। फूड एसोसिएशन बारां की ओर से अध्यक्ष जितेंद्र अदलक्खा के नेतृत्व में कमर्शियल गैस उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा (कस्तूरी) ने बताया कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों को अपनी-अपनी शॉप पर गैस की अत्यधिक आवश्यकता रहती है। उन्होंने कहा कि गैस के बिना दुकानों का संचालन संभव नहीं है और यदि समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई गई तो दुकानों के बंद होने की नौबत आ सकती है, जिससे सभी व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होगा।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के सदस्य पूर्व में गैस एजेंसियों से कमर्शियल गैस लेकर अपना कार्य करते थे और आगे भी उसी प्रकार गैस प्राप्त कर कार्य करना चाहते हैं। इसी मांग को लेकर एसोसिएशन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि गैस एजेंसियों के माध्यम से कमर्शियल गैस उपलब्ध कराई जाए, ताकि व्यापार सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इस दौरान ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष जितेंद्र अदलक्खा, महामंत्री संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा कस्तूरी, मोनू चौहान, महावीर सहित फूड एसोसिएशन के समस्त सदस्य मौजूद रहे। व्यापारियों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि कमर्शियल गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होना आवश्यक है, अन्यथा स्थानीय खाद्य व्यापार पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story