फ्लाइंग ऑफिसर ऋषिना शर्मा का बारां में स्वागत, समाज ने किया सम्मान
भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद पहली बार गृह जिले बारां पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रैली निकालकर स्वागत किया।

बारां, 15 मार्च। भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले बारां पहुंचीं ऋषिना शर्मा का ब्राह्मण कल्याण परिषद, ब्राह्मण समाज, विप्र फाउंडेशन सहित विभिन्न संगठनों ने भव्य और आत्मिक अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और आतिशबाजी के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया।
हाल ही में नई दिल्ली स्थित भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर नियुक्ति प्राप्त करने के बाद ऋषिना शर्मा अपने परिवार के साथ बारां पहुंचीं। उनके पिता हरीश शर्मा बारां विद्युत वितरण निगम में सहायक अभियंता पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता श्रीमती नीलम शर्मा वरिष्ठ शिक्षिका हैं। नियुक्ति के बाद परिवार के साथ उन्होंने तिरुपति बालाजी पहुंचकर पूजा-अर्चना की और उसके पश्चात रविवार को बारां आगमन हुआ।
बारां मुख्यालय के कोटा रोड स्थित मिनी सचिवालय के समीप ब्राह्मण कल्याण परिषद और ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी भगवान शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, परशुराम शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष जयेश गालव, बीकेपी के नगर अध्यक्ष किशन शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, देहात अध्यक्ष महेंद्र शर्मा कस्तूरी, नगर महामंत्री चंचल शर्मा, शरद दाधीच, हरीश शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश शर्मा, कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, शारीरिक शिक्षक नरेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, शैलेश शर्मा, देवेंद्र तिवारी, दिवाकर शर्मा, राम शर्मा, राजीव उपाध्याय, दिनेश शर्मा, मिंकी पंचोली, राजकुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा और सुरेश शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम से पूर्व ब्राह्मण कल्याण परिषद और ब्राह्मण समाज के दर्जनों सदस्य ऋषिना शर्मा को रैली के रूप में ढोल-नगाड़ों के साथ कोटा रोड से न्यू सिविल लाइंस स्थित उनके निवास स्थान तक लेकर पहुंचे। पूरे मार्ग में फूल मालाओं से अभिनंदन और आतिशबाजी के बीच उनका स्वागत किया गया।
भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में नियुक्ति के बाद अपने गृह जिले में ऋषिना शर्मा के इस अभिनंदन समारोह को समाज ने गौरव और प्रेरणा के रूप में देखा, जिसने युवाओं में सेवा और उपलब्धि के प्रति नया उत्साह पैदा किया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
