बारां, 15 मार्च। भारतीय वायु सेवा में नवनियुक्त फ्लाइंग ऑफिसर ऋषिना शर्मा के प्रथम बार बारां आगमन पर कोटा रोड स्थित न्यू सिविल लाइंस में उनके निवास स्थान के समीप सिविल लाइंस ब्यूटीज ग्रुप, महिला संगठन एवं नागरिक मंडल द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और नागरिकों ने पारंपरिक सफाबंदी, माल्यार्पण और सम्मान के साथ ऋषिना शर्मा का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और नागरिकों ने कहा कि आज बारां की बेटी ऋषिना शर्मा ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे बारां जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता, परिवार और गुरुजनों से मिली प्रेरणा का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसने उन्हें भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर बनने तक पहुंचाया।

समारोह के दौरान सिविल लाइंस ब्यूटीज ग्रुप एवं महिला मंडल की पदाधिकारी सुधा नंदवाना, कमलेश पोरवाल, प्रीति शर्मा, मंजू नागर, अनीता तंवर, श्वेता शर्मा, रेखा विजयवर्गीय, सीमा विजयवर्गीय, राजेश देवी, बीना कलवार, कुसुम गर्ग, ईशा शर्मा, पूजा नागर, चित्रलेखा जैन, संजू राठौर और मिथिलेश मीणा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने माल्यार्पण कर ऋषिना शर्मा का स्वागत किया।

इसी प्रकार नागरिक मंडल की ओर से देवकरण नागर, राजेंद्र नागर, राजेंद्र पोरवाल, राजेंद्र सिंह तंवर, नरेश राठौर, कैलाश कलवार, अनिल ननवाना, सुरेश राणा, कमलेश विजयवर्गीय, विनोद विजयवर्गीय, बृजेश शर्मा, रघुनाथ मीणा, अश्विनी जैन, हर्ष विजयवर्गीय, दीपू नागर, वैभव नागर और तरुण नागर सहित राजेंद्र शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने भी सफाबंदी और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने फ्लाइंग ऑफिसर ऋषिना शर्मा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए आगे बढ़ने का संकल्प देगी।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story