राष्ट्र निर्माण और ग्रामीण उत्थान के ध्येय को समर्पित एकल अभियान संभाग राजस्थान (भाग रणथंभौर) के अंचल बारां के नवीन परिवर्तित कार्यालय का भव्य उद्घाटन एलआईजी लाइन, बाबजी नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का श्रीगणेश भारत माता एवं देवशक्तियों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

समारोह के मुख्य वक्ता एवं एकल अभियान संभाग राजस्थान के संरक्षक आचार्य परमानंद ने अभियान के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए इसे सेवा का महायज्ञ बताया। उन्होंने आह्वान किया कि एकल अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाकर ही संस्थापक श्याम जी गुप्त के अंत्योदय के सपने को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा ने एकल के प्रकल्पों की सराहना करते हुए इन्हें ईश्वरीय कार्य की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल शिक्षा का प्रसार कर रहा है, बल्कि समाज को सूत्रबद्ध कर सुदृढ़ राष्ट्र की नींव रख रहा है।

एकल समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश मेघवाल ने समिति की टोली, शहर के प्रबुद्ध जनों और उपस्थित मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की भविष्य की योजनाओं को साझा किया। इस गरिमामयी अवसर पर भाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख नरेश नागर, जिला सचिव द्वारकालालाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष चतुर्भुज सैनी तथा अंतर्राष्ट्रीय कवि जगदीश जलजला की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही सेवानिवृत्त प्राचार्य कैलाश शर्मा, सेवानिवृत्त उप जिला शिक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम नामा, प्रमोद शर्मा, डॉ. हेमलता वैष्णव, श्रीमती बीना वर्मा, शिवराज योगी, कमल वर्मा, निकलेश शर्मा, प्रभूलाल मेघवाल, साधक विकास शर्मा और गतिविधि प्रमुख भग्गू लाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यह कार्यालय अब क्षेत्र में एकल अभियान की गतिविधियों के मुख्य केंद्र के रूप में कार्य करते हुए सामाजिक परिवर्तन और ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story