बारां। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में जिला संयोजक पद पर द्वारकालाल प्रजापति को नियुक्त किया गया।


नियुक्ति और समाज में हर्ष

  • समाज के मीडिया प्रवक्ता एवं मुख्य महासचिव अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ दिनेश कुमार बहेनियां ने बताया कि द्वारकालाल प्रजापति के जिला संयोजक ओबीसी मोर्चा बनने की खबर सुनकर समाज में खुशी की लहर दौड़ उठी।

भव्य स्वागत कार्यक्रम

जिनका प्रजापति समाज के एवं विभिन्न समुदाय के बंधुओं द्वारा साफाबंधी कर माला पहनाकर फटाखे चलाकर एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। यह स्वागत कार्यक्रम नटराज नगर स्थित उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर किया गया। वहाँ सैकड़ों समाजबंधुओं द्वारा द्वारकालाल प्रजापति का स्वागत किया गया।


उपस्थित गणमान्य नागरिक

इस दौरान समाज के निम्नलिखित बंधु मौजूद रहे:

  • ओमप्रकाश अपरोतीया, रामस्वरुप सलवाडिया, रामावतार धूमनियां, मदनलाल बाबरिया, भेरूलाल बडूलिया
  • भागचंद चौथया, मुकेश मायथा, सुरेश चक्रधारी, बाबूलाल उमरदा, मथुरालाल हाटवा
  • लक्ष्मीनारायण प्रजापति (पूर्व तहसीलदार), धन्नालाल मीणा, मनीष स्वामी, चंद्रेश गर्ग
  • किशन पांचाल, कन्हैयालाल मेहता, राजेंद्र बाबरिया, दिनेश बहेनियां, मनोज मोबिया
  • दीपेश प्रजापति, धनराज कलमडा, मनीष कलमंडा, नंदकिशोर नायक, हरपाल बाबरिया सहित कई गणमान्य बंधु मौजूद रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story