डॉ. मोहनलाल साहू राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त, इतिहासकारों ने जताया हर्ष
प्रोफेसर डॉ. मोहनलाल साहू को भारतीय इतिहास संकलन योजना राजस्थान का क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। बारां के इतिहासकारों ने स्वागत किया और डॉ. साहू के योगदान एवं सांस्कृतिक पुनर्लेखन में उनके दृष्टिकोण को सराहा। यह नियुक्ति इतिहास अध्ययन और युवा पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बारां। भारतीय इतिहास अनुसंधान और संस्कृति क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, प्रोफेसर डॉ. मोहनलाल साहू को भारतीय इतिहास संकलन योजना राजस्थान का क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के अवसर पर बारां जिले के इतिहासकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. साहू का औपचारिक स्वागत व अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय 13वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समालखा पानीपत, हरियाणा में संपन्न हुआ। अधिवेशन में इतिहास, संस्कृति और संविधान विषय पर गहन चर्चा हुई और डॉ. साहू की भूमिका एवं योगदान पर विशेष प्रकाश डाला गया।
बारां इकाई अध्यक्ष डॉ. सुरेश मेघवाल के सान्निध्य में आयोजित स्वागत समारोह में जिला सचिव डॉ. हेमलता वैष्णव ने बताया कि डॉ. साहू ने इतिहास संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। डॉ. साहू का मानना है कि भारत में सांस्कृतिक विविधता होते हुए भी सभी वर्ग एक हैं, जिसे सनातनी इतिहासकारों को ठीक प्रकार से समझकर पुनर्लेखन करना चाहिए ताकि यह ज्ञान युवा पीढ़ी के समक्ष सही रूप में प्रस्तुत हो सके।
इस अवसर पर कॉलेज इकाई छात्रा अध्यक्ष प्रिया मीणा, युवा इतिहासकार अध्यक्ष डॉ. जयश्री मेम, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. दत्तात्रेय गोत्तम, डॉ. माधुरी तोमर, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. राजाराम धाकड़, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. अपर्णा शर्मा, यशोदा मेघवाल, सुमन मीणा और राजकुमारी ने डॉ. साहू के नियुक्ति पर अपनी प्रसन्नता और हर्ष व्यक्त किया।
इस नियुक्ति को इतिहास और सांस्कृतिक पुनर्लेखन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डॉ. साहू के मार्गदर्शन में आने वाले कार्यक्रम और पहलें न केवल इतिहास अध्ययन को प्रोत्साहित करेंगी, बल्कि युवा पीढ़ी में भारत की सनातनी संस्कृति और उसकी विविधताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद करेंगी।
- डॉ मोहनलाल साहू क्षेत्रीय संगठन मंत्रीभारतीय इतिहास संकलन योजना राजस्थानबारां इतिहासकार स्वागतडॉ सुरेश मेघवाल इतिहास संगठनडॉ हेमलता वैष्णव बारांप्रिया मीणा छात्रा अध्यक्ष इतिहासडॉ जयश्री मेम युवा इतिहासकारडॉ ज्योति गुप्ताडॉ दत्तात्रेय गोत्तमडॉ माधुरी तोमरडॉ महेश शर्माडॉ राजाराम धाकड़डॉ राकेश वर्माडॉ अपर्णा शर्मायशोदा मेघवालसुमन मीणाराजकुमारी इतिहास कार्यक्रमMohanlal Sahu regional secretary RajasthanBaran historians welcomeIndian History Compilation Scheme RajasthanSuresh Meghwal Baran historyHemlata Vaishnav BaranPriya Meena student president historyDr Jayshree Mem young historianDr Jyoti GuptaDr Dattatreya GottamDr Madhuri TomarDr Mahesh SharmaDr Rajaram DhakadDr Rakesh VermaDr Aparna SharmaYashoda MeghwalSuman MeenaRajkumari history event

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
