जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में गुरुवार को मिनी सचिवालय सभागार में बैंकर्स एवं विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों, बैंकवार ऋण स्वीकृति एवं वितरण तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में एसएचजी बैंक लिंकेज, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, पोप, विश्वकर्मा युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना तथा पीएम एफएमई की प्रगति पर चर्चा की गई।

जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने निर्देश दिए कि विभाग अधिक से अधिक पात्र उम्मीदवारों का चयन करें तथा ऋण आवेदन भरने में यथासंभव सहायता उपलब्ध कराएं, ताकि आवेदन शीघ्र बैंकों तक पहुंच सकें और पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण मिल सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बैंकों को योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रगति में सुधार के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों एवं बैंकर्स को आपसी समन्वय से कैंप आयोजित कर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में स्वरोजगार योजनाओं के लक्ष्यों को गति देने और पात्र आवेदकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए विभागों तथा बैंकों के बीच प्रभावी समन्वय पर जोर दिया गया।

Updated On
Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story