राजेंद्र शर्मा, बारां।

श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला संभाग, बारां की मासिक बैठक रविवार को स्नेह, सौहार्द एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गई।


आध्यात्मिक शुभारंभ एवं निर्वाण लाडू

  • कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भक्तामर पाठ एवं णमोकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।
  • साथ ही दूसरे कार्यक्रम के रूप में 1008 श्री मल्लिनाथ भगवान को श्री संभव नाथ जिनालय पर निर्वाण लाडू भी सभी सदस्यों द्वारा हर्षोल्लास के साथ चढ़ाया गया।

संगठन सुदृढ़ीकरण एवं आयोजन

संभाग अध्यक्ष ललिता टोंग्या ने बताया कि "इस प्रकार की मासिक बैठकों का उद्देश्य बहनों के बीच आत्मीय संवाद, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं सेवा कार्यों की योजनाओं को आगे बढ़ाना है।" इस बार की मीटिंग का आयोजन नई सदस्य कुसुम जैन के घर पर आयोजित किया गया।

सचिव रानी नोपड़ा ने जानकारी दी कि "कार्यक्रम की मेजबान द्वारा सभी सदस्याओं का आत्मीय स्वागत किया गया तथा उपहार भेंट किए गए।" सभी सदस्याएं फाग (व्हाइट एवं रेड) ड्रेस कोड में सुसज्जित होकर उपस्थित हुईं, जिससे फागोत्सव की अनुपम छटा बिखर उठी।


प्रतियोगिताएं एवं खेलकूद के परिणाम

कोषाध्यक्ष सोनिया जैन के अनुसार कार्यक्रम में आकर्षक एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। परामर्शदाता चन्द्रकला सेठी व उपाध्यक्ष सरला जैन ने परिणामों की घोषणा की:

रंग-गुलाल प्रतियोगिता: प्रथम: सरिता बड़जात्या, द्वितीय: लीना जैन
फूलों की होली: प्रथम: ललिता शाह, द्वितीय: विद्या गोधा
लक्की गेम फागोत्सव: विजेता: वरिष्ठ सदस्य चंद्रेश बड़जात्या

इसके अतिरिक्त रंगारंग हाउजी का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


आगामी योजनाएं एवं सांस्कृतिक झलक

बैठक में आगामी योग शिविर एवं अन्य सेवा कार्यों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श कर योजनाएं बनाई गईं। पूरे कार्यक्रम में राजस्थानी व्यंजनों की सुगंध एवं फागोत्सव की सांस्कृतिक झलक विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में निम्नलिखित सदस्यों ने अपनी ऊर्जा मयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई:

  • संगिता बड़जात्या, पूर्णिमा सेठी, संतोष कासलीवाल
  • अनिता पाटनी, चन्द्रकला पाटनी, प्रतिभा बड़जात्या, रूपकुमारी जैन

अंत मे ललिता टोंग्या द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story