करणी सेना कार्यकर्ता स्वर्गीय देवराज सिंह पालड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार शाम सवर्ण समाज के आह्वान पर शहर का प्रताप चौक सैकड़ों लोगों से खचाखच भर गया। प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं और विभिन्न समाजों के लोग श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। सभी ने देवराज सिंह पालड़ा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के प्रदेश सलाहकार राजेंद्र शर्मा और वृक्ष मित्र फाउंडेशन के संयोजक भानु पोरवाल ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के दौरान जयपुर में "UGC Roll Back" आंदोलन के दौरान देवराज सिंह पालड़ा के आकस्मिक निधन को लेकर उपस्थित लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। वहीं, घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश भी दिखाई दिया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने "UGC Roll Back" के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और न्याय दिलाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई।

सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों देवकीनंदन बंसल, हरीश शर्मा, सत्येंद्र सिंह केदाहेदी, शिवशंकर चतुर्वेदी, भगवान शर्मा, महेंद्र शर्मा कस्तूरी, कमलेश विजय एवं योगेश गुप्ता ने बताया कि इस मामले को लेकर समाज शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा।

इसी क्रम में सोमवार 12 अगस्त को सवर्ण समाज के बैनर तले शहर में विशाल रैली निकाली जाएगी और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से देवराज सिंह की मौत की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की जाएगी।

श्रद्धांजलि सभा में भूषण सक्सेना, मुकेश शर्मा नेपाली, कैलाश चंद शर्मा, आनंद बंसल, श्याम गौतम, संजय शर्मा, नरेश सोमानी, चंद्रमोहन शर्मा, योगेश कुमरा बाटा, दिलीप शाह, संजय गर्ग, दिनेश बंसल, हरिओम अग्रवाल, ओमप्रकाश सारस्वत, रामेश्वर शर्मा फतेहपुर, विष्णु भारद्वाज, अर्पित शर्मा, आयुष शर्मा, अम्बरीश शर्मा, मनोज शर्मा, महेश बाबा, दीपक कालरा, रोहित सक्सेना, गजराज सिंह, जगदीश सिंह हाड़ा, ओम जैन, मुरली गौतम, सत्येंद्र शर्मा, टिंकू पंचोली, बंटी राजावत, गौरव शर्मा निमोद, प्रशांत भारद्वाज, राहुल शर्मा गोवर्धन, आनंद गोयल, राकेश पौराणिक, प्रमिल राय द्रिवेदी, शिखा शर्मा, सरिता गर्ग, पूजा गुप्ता, दीप्ति मदान, ज्योत्स्ना तिवारी, दिव्यांशु भारद्वाज, सलोनी शर्मा, लीला शर्मा सहित बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के महिला-पुरुष और युवा उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story