बारां। ग्राम पंचायत लिसाडिया में आयोजित विशेष ग्राम सभा में कांग्रेस राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की प्रदेश सचिव संध्या मेघवाल ने केंद्र सरकार के लाए गए बी.बी. जी. राम जी बिल को मजदूर विरोधी बताते हुए तत्काल वापसी की मांग की। इस अवसर पर उन्होंने मनरेगा योजना को यथावत जारी रखने का जोरदार समर्थन किया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव के निर्देशानुसार आयोजित इस सभा में संध्या मेघवाल ने कहा कि इस बिल के लागू होने पर मनरेगा में मजदूरी का 100 प्रतिशत भुगतान और सामग्री का 75 प्रतिशत भुगतान अब राज्य सरकार को 40 प्रतिशत राशि देकर वहन करना होगा, जो राज्यों की वर्तमान वित्तीय स्थिति को देखते हुए संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि बिल में 125 दिन का रोजगार देने का प्रावधान है, लेकिन किस पंचायत में और कब यह रोजगार मिलेगा, यह पूरी तरह केंद्र सरकार की मर्जी पर निर्भर होगा।

संध्या मेघवाल ने कहा कि केंद्र द्वारा निर्धारित राशि से अधिक खर्च अब राज्य सरकार के उपर छोड़ देना उचित नहीं है। संविधान की धारा 243 ग के तहत पंचायतों को सामाजिक न्याय और आर्थिक विकास की जिम्मेदारी दी गई है। मनरेगा के तहत पंचायतें अपनी ज़मीनी आवश्यकताओं के अनुसार योजनाओं का चयन करती थीं, लेकिन नए बिल के तहत अब केंद्र सरकार यह तय करेगी कि कौन से कार्य स्वीकृत होंगे। इससे लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण और ग्राम सभा के अधिकारों का हनन होगा।

विशेष ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि केंद्र सरकार को बी.बी. जी. राम जी बिल को तुरंत वापस लेना चाहिए और मनरेगा योजना को बिना किसी बदलाव के यथावत जारी रखना चाहिए।

इस सभा में उपस्थित ग्रामवासियों ने भी संध्या मेघवाल के विचारों का समर्थन किया और इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस बिल को लेकर व्यापक असंतोष व्याप्त है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story