छीपाबड़ौद में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
परवन सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र, RGHS सेवा बहाली और NEET पेपर लीक प्रकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया आक्रोश।

छीपाबड़ौद उपखंड कार्यालय परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता।
छीपाबड़ौद उपखंड कार्यालय परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया तथा मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने बताया कि यह ज्ञापन पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया तथा जिला अध्यक्ष हंसराज मीणा के निर्देशानुसार सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से परवन वृहद सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में प्रभावित किसानों एवं आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग रखी गई। साथ ही बंद पड़ी RGHS सेवा को पुनः बहाल करने, NEET परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण के बाद NTA एजेंसी को समाप्त करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी शामिल रही।
इसके अतिरिक्त देश में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण, पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी, तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छीपाबड़ौद बाईपास स्थित गुलखेडी पुलिया के निर्माण की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों का कर्ज माफ करने की दिशा में भी सरकार से ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मूलचंद शर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजराज मीणा, जिला सचिव हीरा लाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ नफीस अहमद खान, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मालव, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण नागर, मंडल अध्यक्ष रामनिवास मालव, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पचोंली, नगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, प्रेमसिह मीना, आशिफ खान, वकील अशोक कुमार यादव, मनोज लववंशी, केलाश लोधा, मनोज जारवाल, माँगीलाल भील, प्रधान भील, जितेंद्र कुमावत, तोलाराम मेघवाल, अनीश खान, नरेंद्र नागर, राकेश मेघवाल, गिरिराज नागर, मोहम्मद अजुल खान, तेजराज लोधा, बनवारी लोधा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह प्रदर्शन क्षेत्रीय स्तर पर जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस संगठन की सक्रियता को दर्शाता है तथा विभिन्न मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
