ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छीपाबड़ौद के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया तथा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार छीपाबड़ौद को ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ किए जा रहे व्यवहार एवं कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन घटनाओं के विरोध में अपनी नाराजगी व्यक्त की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छीपाबड़ौद के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके शासन के रवैये से परेशान हो चुकी है।

धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पंचौली, मंडल अध्यक्ष डॉ. नफीस अहमद, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मालव, मंडल अध्यक्ष सिद्धांत बना, बन्जारी सरपंच लोकेंद्र सिंह सारथल, युवा कांग्रेस संभाग प्रभारी गिरिराज नागर, जिला सचिव हीरा लाल एवं दीपक त्यागी, युवा नेता नन्द किशोर वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रफिखा खान, अशोक यादव, जितेंद्र कुमावत, मुकेश शुक्ला, नगर अध्यक्ष पंकज नंदवाना, मनोज जारवाल, आसिफ़ खान वकील, मुकेश वर्मा, तोलाराम मेघवाल, नावेद खान छीपाबड़ौद, हिम्मत सिंह सोनगरा, माँगीलाल भील, कुलदीप चन्देल, विजय शंकर नागर, बदीलाल सुमन, चौथमल नागर, रामपसाद भील, बाबूलाल मीणा, गिराज नागर, जुबेद खान, अजय गालव, रिजवान, युसूफ खान टैलर सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन तक अपना पक्ष पहुंचाया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story