। विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, छबड़ा में दस दिवसीय नव चयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का भव्य उद्घाटन रविवार को अष्टकुंडीय महायज्ञ एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। वर्ग संयोजक अमृतलाल मीणा ने बताया कि इस प्रशिक्षण सत्र में शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के विविध आयामों पर गहन मंथन किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के सह मंत्री डॉ. विमल कुमार जैन ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में 'पंच परिवर्तन' को राष्ट्र के नवोदय का आधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्यबोध को जन-जन तक पहुंचाना वर्तमान युग की महती आवश्यकता है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र मेहता ने विद्या भारती की संस्कारनिष्ठ एवं राष्ट्रोन्मुखी शिक्षा पद्धति की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय शिक्षा का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि एक शिक्षक का वास्तविक कार्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनना है। ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आचार्यों की वैचारिक स्पष्टता एवं कार्यकुशलता में अभिवृद्धि करने में मील का पत्थर साबित होते हैं।







समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनमें हरि सिंह गोचर, प्रहलाद मेघवाल, हंसराज मेघवाल एवं प्रदीप मालव शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश अरोड़ा एवं अशोक भार्गव उपस्थित रहे। स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव नरेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष छीतर लाल गुर्जर एवं पंकज गालव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिक्षाविद इस अवसर पर उपस्थित रहे। विद्या भारती के जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने वर्ग की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण में कुल 90 आचार्य-दीदी सम्मिलित हो रहे हैं। राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुए इस समारोह ने भावी राष्ट्र निर्माताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story