छबड़ा में आदर्श विद्या मंदिर के नौ दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन
विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर में 17 से 25 मई तक आयोजित समर कैंप का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कलाकृतियों की प्रदर्शनी के साथ समापन हुआ।

छबड़ा के माधव नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित नौ दिवसीय अभिरुचि शिविर के समापन समारोह में कलाकृतियों और हस्तशिल्प का प्रदर्शन करते प्रतिभागी छात्र-छात्राएं तथा विद्यालय समिति के पदाधिकारी।
विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मदनलाल भवानी शंकर गुप्त बालिका आदर्श विद्या मंदिर, माधव नगर छबड़ा में 17 से 25 मई तक आयोजित अभिरुचि शिविर का समापन समारोह उत्साह, उल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समिति अध्यक्ष अशोक भार्गव ने की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमृत लाल मीणा एवं मनोरमा शर्मा ने शिविर की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना रहा।
समापन समारोह के दौरान भैया-बहिनों ने विविध सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मास्टर ट्रेनर सीमा ढोली, संगीताचार्य राजेन्द्र रावल एवं नृत्य कलाकार विजय भारती के निर्देशन में खम्मा घणी, घूमर, बजरंग बाला, रघुकुल, घडलो रे भर दे पिया एवं मोहे पनघट पे नन्दलाल जैसे भक्तिमय गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
प्रधानाचार्य अमृत लाल मीणा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि चित्रकला आचार्य बृज मोहन के सानिध्य में विद्यार्थियों ने शिक्षापयोगी चित्र, वस्तु चित्रण, चित्र संयोजन तथा अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी शिल्प बनाकर अपनी सृजनात्मक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
खेल प्रभारी महावीर के मार्गदर्शन में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरमबोर्ड, कबड्डी एवं खो-खो जैसे खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, उत्साह और टीम भावना का विकास हुआ।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों को अत्यधिक टीवी एवं मोबाइल के उपयोग से होने वाली शारीरिक एवं मानसिक हानियों तथा समय की बर्बादी के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य अमृत लाल मीणा ने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग अध्ययन एवं उपयोगी कार्यों में करने का संदेश दिया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को नई दिशा प्रदान की।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
