बारां/अटरू। राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय टीम द्वारा क्षेत्र में स्वच्छता व पिंक टॉयलेट का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत चरड़ाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व गांव में निरीक्षण किया गया। टीम में आशीष शर्मा फाइनेंशियल मैनेजमेंट एक्सपर्ट, अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रेमप्रकाश गुप्ता, जिला परियोजना समन्वयक विजय कुमार सुमन, ब्लॉक समन्वयक विकास श्रोत्रिय, वरिष्ठ सहायक अब्दुल हबीब तथा कनिष्ठ सहायक रामसागर मेघवाल ने साथ रहकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव की सफ़ाई व्यवस्था देखकर टीम ने सरपंच कृष्ण दिलवार की प्रशंसा की।

पिंक टॉयलेट और स्वास्थ्य अधिकारों पर जोर

निरीक्षण के दौरान आशीष शर्मा फाइनेंशियल मैनेजमेंट एक्सपर्ट के द्वारा बताया गया कि "निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य गांव की सफाई व्यवस्था व महिलाओं व बालिकाओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना एव स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय के माध्यम से उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।" राज्य स्तरीय टीम द्वारा क्षेत्र में स्वच्छता व पिंक टॉयलेट का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story