कैट वूमेन विंग में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, प्रीति पटौदी बनीं कोटा संभागीय अध्यक्ष, चारु गुप्ता को बारां की कमान
बारां में कैट वूमेन विंग की बैठक में बड़ा संगठनात्मक फैसला हुआ। प्रीति पटौदी को कोटा संभागीय अध्यक्ष और चारु गुप्ता को बारां जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

तस्वीर में नवनिर्वाचित कैट वूमेन विंग बारां की जिलाध्यक्ष चारु गुप्ता मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देख रही हैं।
बारां में शनिवार को कैट वूमेन विंग बारां की सामान्य बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी दौरान प्रीति पटौदी को कोटा संभागीय अध्यक्ष (डिवीजन कॉर्डिनेटर) का दायित्व राष्ट्रीय पदाधिकारी सुमन गोयल द्वारा सौंपा गया।
बैठक में फाउंडर मेम्बर ललिता टोंग्या ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए चारु गुप्ता के नाम की अध्यक्ष पद पर घोषणा की। उनके नाम का सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर हर्ष के साथ समर्थन किया। इसके साथ ही चारु गुप्ता को कैट वूमेन विंग, बारां का जिलाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चारु गुप्ता ने सचिव पद पर जिनेशा पतीरा, कोषाध्यक्ष पद पर वैशाली अदलक्खा सहित पूरी कार्यकारिणी का गठन किया। उन्होंने बताया कि आगामी 9 जुलाई 2026 को CAIT कैट वूमेन विंग बारां की इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में CAIT National Women Wing की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग और सक्रिय सहभागिता निभाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सुनीला अग्रवाल, दिव्य जैन, द्वारिका नागर, सुलेखा जैन, वंदना गोयल, निकिता गर्ग, अस्मिता टोंग्या, संगीता कासलीवाल, प्रिया गोयल, कृष्णा राठौड़, राखी राठौड़, प्रियंका अग्रवाल, श्वेता मित्तल और हर्षिता गर्ग सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। अंत में मेजबान सुमन गोयल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
