बारां नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व वाइस चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2026-27 के प्रस्तुत किए गए बजट को वृद्धि और विकास का स्तंभ बताया।


आर्थिक मजबूती और औद्योगिक प्रगति

"उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक वृद्धि बनाए रखने में सक्षम होगा तथा विकास की बुनियाद को मजबूत करेगा, व्यापार सुगमता तथा औद्योगिक प्रगति के लिए भी इस बजट में अनेक प्रावधान किए गए है।"


जन-कल्याण और बुनियादी ढांचा

इसके अलावा बजट में निम्नलिखित क्षेत्रों के लिए योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं:

  • गांव, गरीब और किसान।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं इंफ्रास्ट्रक्चर।
  • गांव एवं शहरों तथा कस्बो के विकास की योजनाएं।

बजट में गंभीर बीमारियों से संबंधित दवाओं को भी सस्ता किया जाना एक बेहतर कदम है, जबकि यातायात को सुगम बनाने हेतु सड़क एवं रेल योजनाओं का विस्तार किया जाना भी बजट में सम्मिलित किया गया है।


महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत का लक्ष्य

राजेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं महिला शिक्षा तथा उनके रोजगार के लिए भी बजट में प्रावधान है।

"राजेंद्र शर्मा ने बजट को विकसित भारत का बजट बताते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में ठोस तथा सकारात्मक कदम है।"

यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में ठोस तथा सकारात्मक कदम है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story