राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर बारां में रक्तदान शिविर आयोजित
बारां जिले में राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर बारां जिला रीटेल केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें जिले के कई रिटेल केमिस्ट ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दिया।

बारां। राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूरे होने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर बारां जिले में सोमवार को एक विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन बारां जिला रीटेल केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से किया गया, जिसमें जिले के कई रिटेल केमिस्ट सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जीवन धारा ब्लड सेंटर के प्रभारी डॉ. राजमल चित्तौड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया। समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा ने बताया कि बारां जिला रीटेल केमिस्ट समिति का उद्देश्य स्वास्थ्य योजनाओं में सहयोग करना है, और इसी उद्देश्य के तहत जिले में रक्तदान जैसी समाजोपयोगी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस श्रृंखला में बारां शहर के अलावा अंतरा, अटरू और छबड़ा में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें रिटेल केमिस्ट साथियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।
बारां में आयोजित मुख्य रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जीवन धारा ब्लड सेंटर में संपन्न हुआ। इसमें स्वाति जैन, सुनीता मीणा, नीतू शर्मा, सौरभ भार्गव, हर्ष शर्मा, जतिन सुमन, अब्दुल गफ्फुर, अभिषेक सुमन और गजेन्द्र सुमन सहित कई रिटेल केमिस्ट ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। अटरू में हिमांशु तिवारी, छबड़ा में टीकम चंद सुमन, लक्ष्मीनारायण लववंशी, दीपक कुंतल, हरीश माहेश्वरी, ललित भार्गव और सुरेन्द्र नागर तथा अंतरा से अजय चौधरी, मनोज खंडेलवाल, धर्मवीर चौधरी और अमित मंगल ने भी सराहनीय योगदान दिया।
इस अवसर पर औषधि नियंत्रक अधिकारी श्रीमति प्रियंका राजपुरोहित, जीवन धारा ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. राजमल चित्तौड़ा और प्रदीप जैन ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। शिविर के आयोजन में समिति के अध्यक्ष लोकेश तिवारी, सचिव धनराज सुमन, कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, संरक्षक सौरभ भार्गव, प्रेम खंडेलवाल, इकबाल हुसैन एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य मुकेश मीणा, हेमंत गुप्ता, महेंद्र सुमन, नरेश नागर, जयेश शर्मा, अंकुश बंसल और गुलशन अदलक्खा का भी सक्रिय योगदान रहा।
इस रक्तदान शिविर ने न केवल समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि सरकारी योजनाओं और नागरिक सहभागिता के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में किस तरह सार्थक योगदान दिया जा सकता है।
- बारां रक्तदान शिविरRajasthan blood donationभजनलाल शर्मा जन्मदिनRajasthan Chief Minister birthdayबारां जिला केमिस्ट एसोसिएशनBaran Retail Chemist Associationजीवन धारा ब्लड सेंटरBaran health initiativesराजस्थान स्वास्थ्य योजनाएँBaran social serviceरक्तदान कार्यक्रमBaran voluntary blood donationराजस्थान सरकार 2 वर्षBaran community participationराजस्थान स्वास्थ्य अभियान

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
