राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन पर भाजपा एसटी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
बारां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में राष्ट्रपति के स्वागत और व्यवस्थाओं में हुई अनदेखी के विरोध में गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।

बारां में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन के विरोध में उप जिला कलेक्टर को गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बारां के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन के विरोध में भारत सरकार के गृह मंत्री के नाम उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति देश की सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी हैं और उनके प्रोटोकॉल का उल्लंघन न केवल राष्ट्रपति पद का अपमान है बल्कि यह संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा के भी विपरीत है।
दार्जिलिंग में प्रोटोकॉल की अनदेखी का आरोप
मोर्चा के संयोजक महावीर मीणा ने बताया कि हाल ही में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल की अनदेखी की गई, जो देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि "प्रोटोकॉल के अनुसार राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री या किसी वरिष्ठ मंत्री द्वारा राष्ट्रपति का स्वागत किया जाना अपेक्षित था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।"
कार्यक्रम व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां
इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में अंतिम समय में परिवर्तन, कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्ग की अव्यवस्था तथा राष्ट्रपति के लिए बनाए गए विश्राम कक्ष में मूलभूत सुविधाओं के अभाव जैसी गंभीर कमियां भी सामने आईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा और सम्मान का प्रतीक हैं, इसलिए इस प्रकार की घटनाएं आदिवासी समाज की भावनाओं को भी आहत करती हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित पदाधिकारी
इस अवसर पर भाजपा एस टी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद मीणा एवं एस सी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी विद्या रत्न जयंत व एस टी मोर्चा सीसवाली मंडल अध्यक्ष पुष्पदयाल मीणा, रमेश चन्द्र मीणा, जसवंत मीणा, पप्पु मीणा, मुकेश मीणा, हेमंत मीणा, बृजराज मीणा, हरिराम मीणा, बृजेश मीणा, ओम मीणा, बालमुकुंद मीणा, त्रिलोक मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
