बारां। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत मीणा (रजपाली) ने जयपुर स्थित 13 सिविल लाइन्स पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सानिध्य प्राप्त किया और अपनी नियुक्ति के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री का 51 किलो फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत-सम्मान किया और उन्हें स्मृति स्वरूप तलवार भेंट की।

भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हेमंत मीणा अपने साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर जयपुर पहुंचे थे। संगठन द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी के प्रति अपना समर्पण भाव व्यक्त करते हुए हेमंत मीणा ने कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मार्गदर्शन में संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि वे जनजाति समाज के बीच केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे, ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके।

इस औपचारिक मुलाकात के अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता भानु प्रताप रहलाई, आईटी सेल के ऋतिक सुमन, विक्की शर्मा, अभय प्रताप सिंह, मोती लाल मीणा, वेजनाथ मीणा, बृज मोहन मीणा, मदनपाल मीणा, रामस्वरूप मीणा, नरेंद्र मीणा, रमेश मीणा, मुकेश जगाती, हेमंत मीना बटावदा, राम लखन मीणा, परमानंद मीणा, हरिओम मीना, घासीलाल मीणा, बाबूलाल मीणा, मधु मीणा, परमेश्वर मीणा एवं महावीर मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह मुलाकात संगठन में नई ऊर्जा के संचार और आगामी चुनौतियों के लिए एकजुटता का संदेश देने वाली रही।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story