डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती: बारां में भाजपा शहर व देहात मंडल की संयुक्त बैठक
बारां में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इसमें राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बारां में आयोजित भाजपा की बैठक में मंच पर मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता, साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का चित्र।
बारां में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शहर एवं देहात मंडल की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण सोनी, देहात मंडल प्रभारी निर्मल माथोड़िया एवं शहर मंडल प्रभारी रूप सिंह लोधा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष ओपी पारेता एवं देहात मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने राष्ट्रहित में दिए गए डॉ. मुखर्जी के बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, अखंड भारत और जनसेवा के आदर्शों का जीवंत प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण सोनी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन परिचय, उनकी राजनीतिक यात्रा और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान शहर एवं देहात मंडल प्रभारियों ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को गति देने के साथ-साथ डॉ. मुखर्जी की जयंती को बूथ स्तर पर आयोजित करने की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा के अनुसार, इस अवसर पर कोयला मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पारेता, वरिष्ठ नेता गिरिराज नागर बामला, नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल और जिला प्रवक्ता भानु प्रताप रहलाई सहित अन्य वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे। बैठक में जिला महामंत्री विधारत्न, जयंत, रविंद्र डागर, योगेश गौड़, श्रीराम मालव, सत्यनारायण शर्मा, बलराम मेहता, चौथमल नागर, रामसिंह गुर्जर, हंसू गुर्जर, कुंदन हाड़ा, सूरजमल नागर, रविंद्र गुणी, विजेंद्र नागर, रमेश नागर, हरिओम सुमन, हरिशंकर नागर, सूरज सिंह, भवानी मेहरा, सीताराम वैष्णव, पार्षद धर्मेंद्र भार्गव, योगेश गौतम, सत्यनारायण गौतम, प्रबल केदाहेड़ी, डॉ. महेश यादव, ब्रह्मनंद सारस्वत, बलजीत सिंह, रामावतार मीणा, विजय पिपलानी, अजय यादव, वनिता यादव, जसवंत मीणा, हेमंत मीणा, गणेश लोधा, सरदार सिंह, पदम सिंह, नीरज चौहान, राकेश सुमन, सत्यनारायण गुर्जर, सियानंद मेहरा, भारत गिरी, अंशुल यादव, कमलेश महाराज, किशनचंद्र नागर, मुरली मीणा और सुरेंद्र नागर सहित शहर व देहात मंडलों के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
