भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की बैठक सांसद कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संचालित “संकल्प से सिद्धि तक” अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए कार्यकर्ताओं से अभियान की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, अभियान के जिला संयोजक गोविंद सिंह चौहान, देहात मंडल अध्यक्ष अमरदीप केदाहेड़ी तथा नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं का आतिथ्य रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष ओपी पारेता ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार एवं अन्य वक्ताओं ने केंद्र सरकार के “13 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएं।

भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि बैठक के उपरांत सांसद कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।

बैठक एवं पौधारोपण कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक द्वारका प्रसाद प्रजापति, पूर्व जिला मंत्री हरिराम गुर्जर, शहर महामंत्री योगेश गौढ़, पूर्व महामंत्री एवं पार्षद हरीश वैष्णव, धर्मेंद्र भार्गव, शहर उपाध्यक्ष चौथमल नागर, हंसु गुर्जर, निकलेश शर्मा, मुकेश गौतम, हरिओम सुमन, रविंद्र गुणी, विजेंद्र नागर, वंश प्रताप हाड़ा, कोषाध्यक्ष भोलाराम दिलावर, शहर प्रवक्ता सत्यनारायण बाबा, पार्षद विजय पिपलानी, शिवराज महावर, मंत्री नीरज विजयवर्गीय, गणेश लोधा, कुंदन हाड़ा, महेंद्र नरवाल, भवानी शंकर मेहरा, विनोद मेहता, अनुराग सिंह हाड़ा, संजय शर्मा, देवकी नरवाल, सत्येंद्र कुमार, विकास मीणा, नीरज योगी, जसवंत मीणा, सोशल मीडिया संयोजक मनोज नागर, दीपक गुर्जर, रमेश सुमन, विजय शाक्यवाल, कुलदीप मोरवाल, महेश नागर, मनीष प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क विस्तार, केंद्र सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को केंद्र में रखते हुए आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही “संकल्प से सिद्धि तक” और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक बनाने का संदेश दिया गया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story