अंता विधानसभा क्षेत्र के सीसवाली कस्बे में भाजपा नेता विष्णु गौतम को जान से मारने की धमकी दिए जाने से उनके परिजनों और समर्थकों में भारी नाराजगी फैल गई है। घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है।

भाजपा नेता विष्णु गौतम ने बताया कि लगभग 6 महीने पहले कथित आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा उनके ऊपर प्राण घातक हमला किया गया था, जिसके संबंध में उन्होंने सीसवाली थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

गौतम के अनुसार, वह 17 मई को कोटा में थे, इसी दौरान सत्तू सोनी पुत्र राधा वल्लभ सोनी तथा लोकेश सोनी पुत्र शयाम सोनी, निवासी सीसवाली द्वारा उन्हें फोन कर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। केस वापस नहीं लेने पर गोली मारने की धमकी दी गई। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने कुन्हाड़ी थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाई है।

भाजपा नेता विष्णु गौतम ने आरोप लगाया कि उक्त आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के पीछे कुछ विपक्षी नेताओं का हाथ है। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का गंभीर खतरा है, ऐसे में प्रशासन उन्हें सुरक्षा प्रदान करे, अन्यथा किसी भी घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। साथ ही उन्होंने अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोकेश सोनी पुत्र शयाम सोनी, निवासी सीसवाली को पकड़कर थाने ले आई है, जबकि दूसरे आरोपी सत्तू सोनी पुत्र राधावल्लभ सोनी, निवासी सीसवाली की पुलिस तलाश कर रही है। मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह पूरा घटनाक्रम अंता विधानसभा क्षेत्र के सीसवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और राजनीतिक तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story