सांसद कार्यालय में भाजपा कोयला मंडल की बैठक, हर घर तिरंगा अभियान और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
बारां में भाजपा कोयला मंडल की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, संगठन मजबूती और पंचायत-नगर निकाय चुनाव तैयारियों पर चर्चा हुई।

तस्वीर में बारां सांसद कार्यालय में आयोजित भाजपा कोयला मंडल की बैठक में बैठे पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं।
सांसद कार्यालय बारां में भारतीय जनता पार्टी कोयला मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पारेता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष, हर घर तिरंगा अभियान तथा आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों में अभी से जुटने तथा प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री एवं हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक राकेश जैन ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे घर-घर जनसंपर्क कर प्रत्येक परिवार तक तिरंगा पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल तिरंगा वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को उत्साह, अनुशासन और जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष जयेश गालव एवं मुकेश केरवालिया ने भी संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, जिला महामंत्री एवं हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक राकेश जैन, जिला उपाध्यक्ष जयेश गालव, मुकेश केरवालिया, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पारेता, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नागर सहित कोयला मंडल मन की बात संयोजक लीलाधर मेहता जगन्नाथपुरा, महामंत्री भूपेंद्र सुमन, कोयला मंडल प्रतिनिधि ब्रजसुंदर मेहता, ओमप्रकाश सुमन, गिरधर, भरत वैष्णव, कन्हैयालाल नागर, लालचंद नागर, लालचंद जी सुमन, हरिशंकर मीणा, रामप्रसाद मीणा, विनोद, परमानंद, मांगीलाल मीणा, पुरुषोत्तम नागर, महावीर सहित सभी बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
