सांसद कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण जिला बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, मंडल बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर व्यापक रणनीति तय की गई। बैठक ने आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने का स्पष्ट संदेश दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिला बैठक के बाद सभी बीस मंडलों में क्रमवार बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके उपरांत प्रदेश संगठन द्वारा मांगी गई सूचनाओं का संपूर्ण संकलन तैयार कर जिले से प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि निकट भविष्य में जिले के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। साथ ही जिले में संचालित विकास रथों के साथ सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

विधायक राधेश्याम बैरवा ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बूथ एवं पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने “विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत 4 मई प्रातः 9 बजे केरवालिया गांव से होने की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर जनसुनवाई की जाएगी और समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीनारायण केरवालिया के साथ कवाई मंडल के प्रदीप नागर, बलराम गुर्जर, पंकज मीणा और बृजमोहन मेहता को मंडल स्तर की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिला महामंत्री राकेश जैन ने आगामी कार्यक्रमों का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करते हुए बताया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। 3 मई को बारां देहात, गऊघाट और अटरू मंडलों में बैठकें आयोजित कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जबकि 4 मई को कवाई एवं बारां शहर मंडल में बैठकों का आयोजन प्रस्तावित है।

जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के उत्साह और सक्रिय सहभागिता को संगठन की मजबूती का संकेत बताया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने किया।

बैठक में जिला महामंत्री महावीर सिंह हाड़ा, प्रधान मोरपाल सुमन, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता सहित कई जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। वहीं वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, निर्मल माथोडिया, जयेश गालव, गोविंद सिंह चौहान, मुकेश केरवालिया, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, बजरंग लाल धाकड़, प्रकोष्ठ संयोजक सचिन सनाढ्य, जिला प्रवक्ता राजेंद्र तोमर, भानु प्रताप रहलाई, रोहित नायक (सोशल मीडिया), ऋतिक सुमन (आईटी), देहात अध्यक्ष अमरदीप केदाहेड़ी, मंडल अध्यक्ष मुकेश नागर, वीरेंद्र हाड़ा, राहुल नागर, देवेंद्र पारेता, पुष्प दयाल मीणा, शैलेंद्र मेहता, भगवती बैरवा, धीरेंद्र नागर, विद्यारतन जयंत, मयंक तिवारी, योगेश गौड़, सत्यनारायण शर्मा, चेतन शर्मा और बृज सुंदर मेहता सहित सभी मंडलों के अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह बैठक संगठनात्मक मजबूती, कार्ययोजना के क्रियान्वयन और आगामी चुनावी तैयारियों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें जमीनी स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर स्पष्ट रूप से बल दिया गया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story