बारां में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, संत रविदास जयंती से चुनावी तैयारियों तक बनी रणनीति
बारां में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, हर घर तिरंगा अभियान, कलश वंदन अभियान और आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

तस्वीर में बारां स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मंच से संबोधित करती हुई प्रदेश प्रवक्ता सुमन शर्मा और उपस्थित कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
बारां स्थित सांसद कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की कार्यशाला प्रदेश प्रवक्ता सुमन शर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रम, हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, कलश वंदन अभियान तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता सुमन शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का जो संदेश दिया, उसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी कुरीतियों के विरुद्ध जीवनभर संघर्ष कर सामाजिक समरसता का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर केंद्र सरकार कठोर कानून बना रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से पवित्र मिट्टी से भरा कलश देशभर में पहुंचेगा और बारां जिले में भी उसका भव्य स्वागत किया जाएगा तथा शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों का कार्य विभाजन करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं मंडलों को जिम्मेदारियां सौंपीं।
भाजपा जिला सह प्रभारी गौरव शर्मा ने कहा कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव संगठन की मजबूती की परीक्षा हैं। जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण केरवालिया, महावीर सिंह हाड़ा एवं राकेश जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामस्वरूप यादव, यशभानु जैन, राजेश सिंघवी, नागरिक बैंक के चेयरमैन हरगोविंद जैन, पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह चौहान तथा उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल मंचासीन रहे। कार्यशाला में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, विभिन्न अभियानों और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपते हुए संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
