भाजपा ने अन्ता नगर पालिका चुनाव में उतारे 35 प्रत्याशी, नए चेहरों पर बड़ा भरोसा
अन्ता नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा ने 35 वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 50 प्रतिशत से अधिक नए कार्यकर्ताओं को मौका देते हुए बूथ अध्यक्षों और संयोजकों पर भी भरोसा जताया है।

तस्वीर में पोल पर लहराता हुआ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का झंडा दिखाई दे रहा है।
बारां/अन्ता। आगामी नगर पालिका अन्ता चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतारते हुए कई नए चेहरों पर भरोसा जताया है। घोषित प्रत्याशियों में 50 प्रतिशत से अधिक नए कार्यकर्ताओं को अवसर दिया गया है।
भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों में बूथ अध्यक्ष और संयोजक के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके अक्षय सिंह, नरेंद्र पवार, शिव प्रजापति (पंकेश प्रजापति), राधा कृष्ण प्रजापति (यशोदा), अशोक चौहान, ललित चोपड़ा (निर्मला) और राजकुमार मालव (जीतू) के नाम शामिल हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रत्याशियों में 50 प्रतिशत से अधिक नए कार्यकर्ताओं को अवसर दिया गया है। इनमें बूथ अध्यक्ष एवं संयोजक जैसे दायित्वों पर कार्य कर चुके कार्यकर्ताओं को भी प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा द्वारा नए एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को चुनावी जिम्मेदारी दिए जाने को संगठन में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी का मानना है कि लंबे समय से संगठन के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतारने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और नगर पालिका चुनाव में संगठन को मजबूती मिलेगी।
भाजपा अंता नगर अध्यक्ष रोहित नंदवाणा एवं वरिष्ठ नेता गोविंद शर्मा ने प्रत्याशियों की वार्डवार सूची जारी करते हुए बताया कि वार्ड नंबर 1 से ओबीसी पुरुष गिरिश मालव, वार्ड नंबर 2 से एससी महिला अंतिमा महावर, वार्ड नंबर 3 से एससी पुरुष रामकिशन नायक, वार्ड नंबर 4 से सामान्य वर्ग पुरुष भूपेंद्र सुमन और वार्ड नंबर 5 से सामान्य वर्ग पंकेश प्रजापति को प्रत्याशी बनाया गया है।
वार्ड नंबर 6 से सामान्य वर्ग कन्हैया लाल सुमन, वार्ड नंबर 7 से एससी महिला सुनीता मेहरा, वार्ड नंबर 8 से सामान्य वर्ग पुरुष दिनेश कुमावत, वार्ड नंबर 9 से एससी पुरुष नरेंद्र पंवार, वार्ड नंबर 10 से सामान्य वर्ग पुरुष इस्लाम मेवाती, वार्ड नंबर 11 से ओबीसी महिला श्रीमती जीतू और वार्ड नंबर 12 से सामान्य वर्ग पुरुष सुनील मालव को टिकट दिया गया है।
वार्ड नंबर 13 से सामान्य वर्ग महिला मालती वैष्णव, वार्ड नंबर 14 से सामान्य वर्ग महिला दामिनी नागर, वार्ड नंबर 15 से सामान्य वर्ग महिला विष्णु कुमारी, वार्ड नंबर 16 से ओबीसी पुरुष फिरोज अंसारी, वार्ड नंबर 17 से ओबीसी महिला नरगिस और वार्ड नंबर 18 से ओबीसी पुरुष धनराज चौरसिया को प्रत्याशी बनाया गया है।
वार्ड नंबर 19 से सामान्य वर्ग पुरुष अंकित सेन, वार्ड नंबर 20 से सामान्य वर्ग महिला यशोदा प्रजापति, वार्ड नंबर 21 से सामान्य वर्ग पुरुष अक्षय सिंह, वार्ड नंबर 22 से सामान्य वर्ग पुरुष पुरुषोत्तम मालव, वार्ड नंबर 23 से सामान्य वर्ग पुरुष गोविंद अग्रवाल और वार्ड नंबर 24 से सामान्य वर्ग पुरुष अशोक चौहान चुनाव मैदान में होंगे।
वार्ड नंबर 25 से सामान्य वर्ग पुरुष महावीर प्रसाद सुमन, वार्ड नंबर 26 से ओबीसी पुरुष जितेंद्र सुमन, वार्ड नंबर 27 से सामान्य वर्ग महिला निर्मला चोपड़ा, वार्ड नंबर 28 से सामान्य वर्ग पुरुष अनुराग सुमन (जोनू), वार्ड नंबर 29 से सामान्य वर्ग पुरुष सुरेंद्र गौतम, वार्ड नंबर 30 से एससी पुरुष आशीष कोहली, वार्ड नंबर 31 से एससी पुरुष रामराज बागड़ी और वार्ड नंबर 32 से एससी पुरुष लीलाधर मेहरा को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी क्रम में वार्ड नंबर 33 से ओबीसी पुरुष रामनारायण यादव, वार्ड नंबर 34 से एसटी पुरुष जितेंद्र मीणा एवं वार्ड नंबर 35 से एससी महिला ललित मेरोठा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। इस तरह पार्टी ने अन्ता नगर पालिका चुनाव के सभी 35 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और बूथ स्तर पर सक्रिय नए एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को चुनावी जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक आधार को चुनावी मैदान से जोड़ने का प्रयास किया है।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
