बारां/अटरू। राजेंद्र शर्मा: बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर अटरू कस्बे के ढोक हनुमान के मंदिर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई‌।


संगठनात्मक मजबूती पर मुख्यवक्ता का संबोधन

बैठक में मुख्यवक्ता जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण जी केरवलिया ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि:

"संगठनात्मक मजबूती निर्भर करती है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका कितनी सकारात्मक हैं, इस विषय पर विशेष ध्यान देना होगा।"

बैठक में आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बूथ सशक्तिकरण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई है।


रणनीति और मंडल अध्यक्ष के निर्देश

मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि:

"बूथ सशक्तिकरण भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।"

उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष जोर दिया:

  • बूथ समितियां की नियमित बैठक।
  • पन्ना प्रमुखों की सक्रिय भूमिका।
  • संगठन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करना।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता

इस बैठक में भाजपा के निम्नलिखित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे:

  • पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल
  • प्रकोष्ठ संयोजक रामसागर मेघवाल
  • पंचायत समिति सदस्य मथुरा लाल मीणा
  • पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम धाकड़
  • अशोक मीणा, विकास मीणा, प्रद्युमन शर्मा
  • महिपाल नागर, मुकेश थानीवाल, अनिल शर्मा
  • सुरेंद्र बरखेड़ी, दुर्गा शंकर नागर, रामराज वैष्णव
  • सुरेंद्र गोविंदपुरा व मनीष गालव
  • मनीष नागर, जुगल नागर, हरीश गालव, गिर्राज सुमन
Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story