भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत गुरुवार शाम मठकुंड़ क्षेत्र में वार्ड संख्या 16 से 22 तक के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी नगर परिषद चुनाव, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती तथा वार्डों की मूलभूत समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिले से प्रभारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय झाम्भ, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, आईटी विभाग के जितेंद्र सिंह रहलाई, महामंत्री विधारतन जयन्त एवं योगेश गोढ़ मेलखेड़ी का आतिथ्य रहा। उपस्थित वक्ताओं ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को संगठन की रीढ़ बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। वार्डों में चल रहे विकास कार्यों तथा आमजन से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने सड़क, नाली, पेयजल लाइन, ट्यूबवेल, सफाई व्यवस्था एवं क्षतिग्रस्त सड़कों जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक प्रयास करने तथा अधिकारियों तक मुद्दे पहुंचाने की बात कही गई।

भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार के निर्देशानुसार बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत नगर निकाय क्षेत्रों, पंचायतों एवं बूथ स्तर तक लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर में प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में शाम के समय बैठकें आयोजित हो रही हैं, जो देर रात तक चलती हैं। इन बैठकों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने तथा जनता की समस्याओं को जानने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता टीम तैयार करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बैठक में शहर उपाध्यक्ष हंसू गुर्जर, रविन्द्र गुणी, भाजपा के प्रबल केदाहैड़ी, मागीलाल नागर, सुखदेव सेन, प्रेम यादव, पुखराज प्रजापति, दशरथ सिंह, जयनारायण शर्मा, विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में जिम्मेदार कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story