आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने बारां शहर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। “मिशन नगर निकाय चुनाव” और “बूथ सशक्तिकरण अभियान” के तहत वार्ड स्तर पर लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में वार्ड 12, 14 और 15 के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

वार्ड 12 के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हाउसिंग बोर्ड महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर और जिला उपाध्यक्ष मुकेश केरवालिया के आतिथ्य में संगठन मजबूती, बूथ सशक्तिकरण अभियान और आगामी निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। बैठक में वार्ड प्रभारी अनुराग सिंह हाड़ा, सोशल मीडिया जिला संयोजक रोहित नायक, वार्ड पार्षद हरीश वैष्णव तथा नगर उपाध्यक्ष चौथमल नागर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं वार्ड 14 और 15 के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक तेल फैक्ट्री स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में विधायक राधेश्याम बैरवा और पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनविश्वास के बल पर आगामी निकाय चुनावों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश केरवालिया ने कहा कि आगामी नगर परिषद चुनाव भाजपा के लिए संगठन की ताकत और जनविश्वास का बड़ा अवसर हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सुशासन के आधार पर जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर आमजन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठकों में वक्ताओं ने कहा कि विकास, सुशासन और जनसेवा भाजपा की पहचान है तथा पार्टी आमजन के विश्वास के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय संगठन ही चुनावी सफलता का आधार है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील पंजाबी, नगर उपाध्यक्ष मुकेश गौतम, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रितेश पंजाबी, वार्ड पार्षद योगेश गौतम, हरीश वैष्णव, कौशल नागर, रामराज सुमन, मनीष गौतम, धीरज मित्तल, दीनदयाल शाक्यवाल, कानसिंह, महेंद्र शर्मा, विश्वजीत, दिनेश शाक्यवाल, मनोज नागर, मधुसूदन नागर, मनीष शर्मा, मयंक शर्मा और आत्म कल्याण सुमन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

नगर निकाय चुनावों से पहले भाजपा द्वारा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के साथ मैदान में उतारने की यह कवायद राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी अब जनसंपर्क, संगठन विस्तार और बूथ प्रबंधन को चुनावी सफलता का प्रमुख आधार बनाकर आगे बढ़ रही है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story