बारां। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन के अवसर पर शहर अध्यक्ष ओ.पी. पारेता की अगुवाई में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोटा रोड स्थित गोशाला में गोमाता को हरा चारा खिलाया गया तथा शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए।

गोसेवा और अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे के जन्मदिन को सेवा ही संकल्प के रूप में मनाया। शहर अध्यक्ष ओ.पी. पारेता के नेतृत्व में सबसे पहले कोटा रोड स्थित गोशाला पहुंचकर गोवंश को हरा चारा खिलाया गया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहाँ अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को फलों का वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। फल वितरण के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया गया ताकि चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा सके।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस सेवा कार्य कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, नंदलाल सुमन, वरिष्ठ नेता संजीव भारद्वाज, हरगोविंद जैन और अशोक बत्रा प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे। इनके साथ ही जिला महामंत्री महावीर सिंह हाड़ा, जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोड़िया, गोविंद सिंह चौहान और मुकेश केरवालिया, संजय झाम्ब, नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल, योगेश राजोरा, रामलाल मेहता, कैलाश शर्मा, जिला प्रवक्ता भानु प्रताप रहलाई, ओम सुमन, सीमा शर्मा, द्वारका प्रजापति, सत्येंद्र केदाहेड़ी, रामेश्वर शर्मा, धीरेंद्र नागर, भगवती बैरवा, बद्रीप्रसाद मेघवाल, विक्की शर्मा, निशांत तिवारी, विद्यारतन जयंत, योगेश गौड, धर्मेंद्र भार्गव, सत्यपाल गुप्ता, भवानी मेहरा, शैलेंद्र शर्मा, निकलेश शर्मा, चोथमल नागर सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story