भाजपा बारां ने नगर परिषद चुनाव और बूथ सशक्तिकरण के लिए बैठकों का किया आगाज
आगामी निकाय चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं जिम्मेदारियां।

बारां नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित संगठनात्मक बैठक में उपस्थित शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय झाम्ब, जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा एवं अन्य कार्यकर्ता।
आगामी नगर परिषद चुनावों और बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर बारां ने विभिन्न वार्डों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। बैठकों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क अभियान और निकाय चुनावों की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया। साथ ही विभिन्न वार्डों की जनसमस्याओं को भी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रमुखता से उठाया, जिनके समाधान के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया गया।
वार्ड संख्या 46 से 50 तक की बैठक असफाक भाई के निजी आवास पर आयोजित हुई। बैठक में शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय झाम्ब, जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा, पूर्व मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम चक्रवर्ती, असफाक भाई और शहर महामंत्री विद्यारत्न जयंत मौजूद रहे। बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देने, प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने और आगामी नगर परिषद चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई। इस दौरान मोहम्मद दानिश संयोजक, असलम भाई सहसंयोजक, सईद भाई पूर्व वार्ड पार्षद, वरिष्ठ पदाधिकारी मुन्ना भाई, बूँदु भाई, उमर भाई, इमरान अली समाजसेवी, शाहिद पठान, जोनी, पप्पू नेता, इक़बाल भाई नेता, रईसउद्दिन भाई, मोहम्मद इल्फ़ाम, मोहम्मद अशरफ़, शाहिद भाई, शाहिद हूसेन और गुड्डु भाई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वार्ड 51 से 55 के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला प्रभारी सुनील गालव विशिष्ट अतिथि रहे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शहर अध्यक्ष ओपी पारेता और जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा मौजूद रहे। बैठक में नगर प्रभारी हरिओम सुमन, संयोजक धनराज शर्मा, सह संयोजक विजय शाक्यवाल, नीरज सुमन, भरत सुमन, दामोदर शर्मा, पवन सेन, नरेश सुमन, गोविंद गौड़ और देवकीनंदन नरवाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता यह स्पष्ट करती है कि भाजपा प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर जनविश्वास के साथ विजय की ओर बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी निकाय चुनावों में विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।
इसी क्रम में भाजपा शहर बारां के वार्ड नंबर 1 से 5 तक की संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयेश गालव, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल और ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक द्वारकालाल प्रजापति के सानिध्य में सम्पन्न हुई। मुख्य वक्ता जयेश गालव ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान के लिए विशेष उपाय बताए और एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “कहो नहीं, करके दिखाओ” की भावना के साथ कार्यकर्ता आगामी नगर परिषद चुनावों में भाजपा का परचम लहराने के लिए जुट जाएं।
बैठक में जिला महामंत्री महावीर सिंह हाड़ा, नगर महामंत्री एवं नगर प्रभारी विद्यारत्न जयंत, उपाध्यक्ष विजेंद्र नागर, वंश प्रताप सिंह, वार्ड प्रभारी नीरज विजय, वार्ड संयोजक गणेश लोधा, पार्षद लीलाधर सुमन, सत्येंद्र गौतम, महिला मोर्चा एवं सोशल मीडिया संयोजक श्वेता अदलखा, नगर मंत्री अजय यादव, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनीत महेश्वरी, वरिष्ठ नेता संजय शर्मा, महेश सुमन, शिवप्रकाश, शशांक, श्याम सुमन, यश, पंकज, मिथिलेश सुमन, गोविंद सुमन, ऐश्वर्या गॉड, हरिप्रसाद पवार और प्रवीण अदलखा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं बारां नगर के वार्ड संख्या 38 और 39 की संयुक्त बैठक राधाकृष्ण पार्क नगर पालिका कॉलोनी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री महावीर सिंह हाड़ा ने की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, घर-घर जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी नगर परिषद चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सभी बैठकों में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी प्रत्येक वार्ड और बूथ पर मजबूत स्थिति में है तथा आगामी नगर परिषद चुनावों में भाजपा विकास और जनसेवा के मुद्दों के साथ ऐतिहासिक विजय हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
