देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर राष्ट्रहित के मुद्दों पर मतदाताओं का रुझान अपनी ओर आकर्षित करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। भाजपा मीडिया विभाग के संभागीय सह-संयोजक राजेंद्र शर्मा ने इस जीत को जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और लाखों कार्यकर्ताओं की जबरदस्त मेहनत का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों से ममता बनर्जी के शासन से आमजन बुरी तरह त्रस्त था। इस बार जनमानस ने राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए स्पष्ट निर्णय लिया। मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की रीति-नीति तथा अमित शाह द्वारा सुरक्षा के संबंध में किए गए वादों पर भरोसा जताते हुए निडर होकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया।

शर्मा ने यह भी कहा कि महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल में बाधा उत्पन्न करने वाली कांग्रेस, तृणमूल सहित अन्य विपक्षी दलों को करारा जवाब दिया है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को बहुमत मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।

उन्होंने आगे बताया कि दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु और केरल में भी पार्टी ने अपना वोट प्रतिशत बढ़ाकर अपनी उपस्थिति को पहले से अधिक सशक्त रूप में प्रस्तुत किया है। यह परिणाम भाजपा के बढ़ते जनाधार और राष्ट्रहित आधारित राजनीति की स्वीकार्यता को दर्शाता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story