बारां। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, बारां के बैनर तले जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनिल बैरवा ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

धरने को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीयूष वर्मा ने जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए इसे "जलियांवाला बाग जैसी घटना" करार दिया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

वहीं, भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय डागर ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और युवाओं की अनदेखी से देश का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

आजाद समाज पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूपसिंह अंबेडकर ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने छात्रों को न्याय दिलाने, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई।

इस अवसर पर भीम आर्मी बारां जिला अध्यक्ष अनिल बैरवा, आजाद समाज पार्टी बारां जिला अध्यक्ष सोनू जाटव, पीयूष वर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद समाज पार्टी राजस्थान, अजय डागर प्रदेश कार्यकारिणी भीम आर्मी राजस्थान, रूप सिंह जाटव पूर्व विधायक प्रत्याशी, राकेश गोडाला जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी बारां, रोहित मेघवाल जिला महासचिव, रामनरेश बैरवा जिला महासचिव, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रेम शंकर शांत, जिला सचिव बंटी बैरवा, नगर अध्यक्ष बारां राजेन्द्र मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अटरु संदीप बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष अन्ता हिमांशु पालरिया, किशनगंज ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्र मोहन बैरवा, शाहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष हर गोविन्द, विधि सलाहकार एडवोकेट देशराज मेहरा, कमल डोहरिया, ललित बैरवा, हरिओम जाटवा, सोनू कामीवाल, राकेश मेघवाल, मंगतू, रमेश, हेमराज मेघवाल, हरीश बैरवा, विशाल, मनीष, निर्मल, हैप्पी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों को न्याय दिलाने और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story