बारां। भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) बारां की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक साकेत धाम श्री ताड़के बालाजी मंदिर परिसर, अटरु रोड बारां में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन और पार्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ आगामी 21 अगस्त को जयपुर में होने वाले राजस्थान विधानसभा घेराव की तैयारियों एवं रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

भीम आर्मी बारां के जिला अध्यक्ष अनिल बैरवा ने बताया कि डांगावास हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चन्द्र शेखर आजाद के नेतृत्व में आगामी 21 अगस्त को जयपुर में राजस्थान विधानसभा घेराव प्रस्तावित है। इसे सफल बनाने के लिए बैठक में तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर लोकतांत्रिक आंदोलन में भागीदारी निभाने की अपील की गई। इसके साथ ही आगामी पंचायतराज एवं नगरीय निकाय चुनाव तथा संगठन और पार्टी को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर भीम आर्मी प्रदेश महासचिव कृष्ण सिंह मेहरा, मुरली सिंह डंडोरिया प्रदेश सचिव, अजय डागर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पीयूष वर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद समाज पार्टी, अनिल बैरवा जिला अध्यक्ष भीम आर्मी बारां, सोनू जाटव जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी बारां, एडवोकेट प्रेम शंकर शांत प्रदेश मीडिया प्रभारी, रविंद्र कुमार जाटव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी बारां, रोहित मेघवाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी बारां, रवि रेगर जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव रामनरेश बैरवा, परमानन्द बैरवा बारां ब्लॉक अध्यक्ष, पवन केवट छबडा ब्लॉक अध्यक्ष, हेमराज मेघवाल बारां अटरु विधानसभा अध्यक्ष हेमराज, लेखराज बैरवा मांगरोल ब्लॉक अध्यक्ष, हिमांशु पालरिया ब्लॉक अध्यक्ष अन्ता, सेंकी मेघवाल, आरडी वर्मा, टिंकू बौद्ध, नरेंद्र एरवाल, विकास बैरवा, विनोद मेघवाल, हरभजन, ओम प्रकाश, चंद्र प्रकाश, नेमीचंद, राजकुमार मेघवाल, कुलदीप सहित सेकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में 21 अगस्त के प्रस्तावित राजस्थान विधानसभा घेराव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों के साथ आगामी पंचायतराज एवं नगरीय निकाय चुनाव और संगठन व पार्टी को मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से जयपुर पहुंचने की अपील की गई।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story