भारत तिब्बत सहयोग मंच ने चित्तौड़ प्रांत की नई कार्यकारिणी घोषित कर संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने का संकेत दिया है। प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद कौशल ने उत्तर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक शशिप्रकाश शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार की सहमति से चित्तौड़ प्रांत की कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें बारां के राजेंद्र शर्मा को प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।

घोषित कार्यकारिणी में कोटा के अरविंद सिसोदिया को पुनः प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं महिला विभाग की अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा को भी दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। मंच ने कोषाध्यक्ष पद पर छुट्टनलाल शर्मा, प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक के रूप में जटाशंकर शर्मा तथा सोशल मीडिया प्रचार प्रमुख के रूप में हुकमत सिंह झाला को नियुक्त किया है।

नई कार्यकारिणी में डूंगरपुर के रामलाल पाटीदार को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रांतीय महामंत्री पद पर अरविंद सिसोदिया कोटा, वीरेंद्र सिंह सोलंकी उदयपुर और विजयकुमार श्रीवास्तव कांकरोली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रांत मंत्री पद पर ओम सोनी मधुर अंता, सुरेश वैष्णव डूंगरपुर और लोकेश व्यास भीलवाड़ा को शामिल किया गया है।

इसके अलावा छुट्टनलाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र शर्मा को मीडिया प्रचार प्रमुख तथा हुकमत सिंह झाला को सोशल मीडिया प्रचार प्रमुख बनाया गया है। युवा विभाग अध्यक्ष पद पर मनोज शर्मा भीलवाड़ा, महिला विभाग अध्यक्ष पद पर डॉ. राजेश शर्मा कोटा, प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ प्रांत संयोजक के रूप में जटाशंकर शर्मा तथा प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ संयोजक के रूप में विठ्ठल सनाढ्य बूंदी को नियुक्त किया गया है।

भारत तिब्बत सहयोग मंच चित्तौड़ प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद कौशल ने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक चेतना और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ मंच ने प्रदेशभर में अपने सामाजिक और वैचारिक विस्तार को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय कदम बढ़ा दिए हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story