बारां जिले के लिए गौरव का क्षण है, जब जिले की प्रतिभाशाली छात्राएं राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला का परचम लहराने जा रही हैं। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कला उत्सव में बारां जिले की तीन छात्राओं का चयन हुआ है, जो महाराष्ट्र के पुणे में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कला उत्सव 19 से 24 दिसंबर 2025 तक पुणे में आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव में देशभर से चयनित विद्यार्थी विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम प्रभारी मुनेश मीणा एवं मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बारां जिले के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छबड़ा की कक्षा 11 की छात्राएं स्नेहा नागर, संजना लोधा एवं प्रियांशी खींची संगीत गायन (समूह) प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

तीनों छात्राओं ने राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। एस्कॉर्ट शिक्षिका श्रीमती मोनिका मीणा छात्राओं के साथ चित्तौड़गढ़ पहुंच चुकी हैं, जहां से राज्य स्तर पर चयनित विजेता दल के प्रभारी के साथ गुरुवार को पुणे के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

राष्ट्रीय कला उत्सव में इन छात्राओं की सहभागिता न केवल बारां जिले बल्कि संपूर्ण राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और समग्र शिक्षा अभियान के सशक्त प्रयासों का परिणाम है, जो ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story