बारां जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने अपना जन्मदिवस धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया। जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने प्रातःकाल दैनिक नित्यकर्म से निवृत्त होकर मंदिर में भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

देव दर्शन के बाद श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने गौसेवा को प्राथमिकता देते हुए गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा, गुड़ तथा अन्य खाद्य सामग्री खिलाई। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति में गौसेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे मानव जीवन का श्रेष्ठ पुण्य कार्य बताया।

जन्मदिवस के अवसर पर उनके जीवनसाथी, पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर आकर्षक पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रीमती उर्मिला जैन भाया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना भी की। शाम के समय छोटी बेटी सिद्विका जैन के सास-ससुर, दामाद सुधांषु, बेटी सिद्विका, सुपुत्र यश जैन तथा दोहिते के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

जन्मदिवस के अवसर पर बारां, झालावाड़ सहित समूचे हाड़ौती संभाग से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, शुभचिंतक और समर्थक जयपुर पहुंचे। सभी ने श्रीमती उर्मिला जैन भाया का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना की। पूरे दिन शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दूरभाष, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और आमजन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मिला है, वही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story