राजस्थान के पंचायतीराज चुनावों में मिली सफलता के बाद कांग्रेस नेताओं का आत्मविश्वास बढ़ गया है। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि जिस तरह जिले की जनता ने कांग्रेस को मत और समर्थन दिया है, उससे बारां जिला परिषद में भी कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है।

पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने कहा कि शुक्रवार को राजस्थान के विभिन्न जिलों में संपन्न हुए पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस को अपेक्षाकृत अच्छी सफलता मिली है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा हैं।

भाया ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के कामकाज से जनता असंतुष्ट है। आने वाले समय में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी और इसकी झलक पंचायतीराज चुनावों के परिणामों में भी दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी आडंबर की राजनीति नहीं की है।

बारां जिला परिषद के गठन को लेकर भी प्रमोद जैन भाया ने कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी के कुशासन को देख चुकी है। भाजपा संगठन में गुटबाजी भी किसी से छिपी नहीं है। उनके अनुसार, भाजपा और उसकी बी-टीम की चालबाजियों को जनता समझ चुकी है, इसलिए आमजन कांग्रेस को मत और पूरा समर्थन दे रहे हैं।

जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, करण सिंह राठौड़ और निर्मला सहरिया, जिला अध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया तथा शहर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी जिला परिषद में पार्टी का बोर्ड बनने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं के सकारात्मक प्रयास, जनता के समर्थन और भाजपा सरकार की हर स्तर पर नाकामियों के चलते जिला परिषद में कांग्रेस की जीत निश्चित है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में आम जनता, किसान और मजदूर अपनी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने से परेशान हैं। लघु उद्योग संचालकों और व्यापारियों को भ्रष्ट सरकारी तंत्र के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा और रोजगार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से युवाओं में नाराजगी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शैक्षणिक व्यवस्थाएं भी लड़खड़ाई हुई हैं, जबकि कानून व्यवस्था बेहद लचर बनी हुई है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिला परिषद में बोर्ड बनाने के बाद सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। पार्टी नेताओं के इन दावों के बीच बारां जिला परिषद में बोर्ड गठन को लेकर कांग्रेस ने अपनी स्थिति मजबूत होने का भरोसा जताया है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story