बारां युवा सम्बल मेला 2026: 764 युवाओं का नौकरी के लिए प्रारंभिक चयन
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेले में 1352 युवाओं ने पंजीकरण कराया, 18 कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 941 अभ्यर्थियों को रोजगार और प्रशिक्षण हेतु चुना।

बारां के खेल संकुल मैदान में आयोजित युवा सम्बल मेला 2026 के दौरान स्टाल पर मौजूद चयन प्रक्रिया देखते अधिकारी और रोजगार के लिए पहुंचे स्थानीय युवा।
बारां। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा राजस्थान कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक खेल संकुल मैदान, कोटा रोड़ बारां में युवा संबल मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ किशनगंज विधायक ललित मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर भवंरलाल जनागल, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, नरेश सिकरवार, पूर्व जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन व अनिल शर्मा द्वारा किया गया।
कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण आंकड़े
युवा सम्बल मेले में सम्मिलित सभी कंपनियों एवं रिक्तियों के बारे में वरिष्ठ सहायक देवेन्द्र कुमार मीणा ने जानकारी दी। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा बारी-बारी से कंपनियों एवं जॉब एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी। साथ ही कंपनियों द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की गई। मेले में कुल 1352 युवाओं ने पंजीयन कराया तथा कुल 18 कंपनियों व संस्थाओं द्वारा कुल 941 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया, जिसमें नियोजक कंपनियों ने 764 युवाओं का वैतनिय नौकरी के लिए प्राथमिक चयन किया। इसी के साथ 131 युवाओं को प्रशिक्षण तथा रूडसेट संस्थान बारां द्वारा 46 युवाओं को स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मौके पर ही 15 युवाओं को ऑफर लेटर जारी किया गया।
विभागीय योजनाएं और स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहन
कार्मिक जसवंत सिंह ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के बारे में जानकारी दी तथा ज्यादा से ज्यादा आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला रोजगार अधिकारी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में ऑल इंडिया जॉब सॉल्यूशन श्याम एजेंसी, रक्षा सिक्यूरिटी सर्विसेज लिमिटेड नई दिल्ली, अडाणी पावर लिमिटेड, यूनिवर्सल सेम्पो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी, चंबल फर्टिलाइजर्स, रिकल इंस्टीट्यूट कोटा, बैंक साथी, बीएनएच मैनेजमेंट प्रालि जयपुर, मेरा बिजनेस साथी, माहेश्वरी एसोसिएट, जानकी एसोसिएट, सनराइज प्लेसमेंट प्राइवेट कम्पनी, समग्र कम्प्यूटर, वैल्यू फार्टेक्स प्रालि, लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा समिति व पंजाब नेशनल बैंक, सेन्ट्रल बैंक, एयू बैंक, बारां नागरिक सहकारी बैंक, स्टेट बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक, यूबीआई तथा राजकीय आईटीआई बारां तथा रूडसेट इंस्टीट्यूट, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग और आदि कंपनियों, संस्थाओं, विभागों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के बारे में आरएसएलडीसी के मनोज यादव ने युवाओं को जागरूक किया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
