बारां: महिला दिवस पर रक्तकोष फाउंडेशन ने किया रक्तदान, 26 यूनिट जमा
राजकीय ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 115वें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष अवकाश।

बारां के राजकीय ब्लड बैंक में 115वें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रक्तदान करते रक्तकोष फाउंडेशन और समर्पण ब्लड डोनर्स के कार्यकर्ता।
बारां। जिला मुख्यालय पर रक्त की कमी के कारण रक्तकोष फाउंडेशन बारां व समर्पण ब्लड डोनर्स के द्वारा 115 वा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय ब्लड बैंक बारां में प्रातः 11 से 2 बजे तक रक्तकोष फाउंडेशन कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान करके महिला दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं का सम्मान किया।
नारी सशक्तिकरण और रक्तदान का संदेश
बारां जिलाध्यक्ष नन्दलाल केसरी व जिला संयोजक दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने बताया कि रक्तदान फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अनिल मर्मिट के दिशा निर्देशन और जिला ब्रांड एम्बेसेडर संजय मेघवाल की अगुवाई में नारी सशक्तिकरण, महिला सम्मान और कोई महिला की रक्त कमी के कारण मृत्यु नहीं हो और 18 वर्ष की उम्र तथा 45 किलों वजन, 12 ग्राम हीमोग्लोबिन वाला कोई भी स्त्री व पुरुष वर्ष में चार बार रक्तदान कर सकता है।
रक्तदान के स्वास्थ्य लाभ और नियम
जिला संयोजक दुर्गाप्रसाद प्रजापति व उपाध्यक्ष सत्यनारायण मीणा ने बताया कि महिला दिवस शिविर में 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। समाज सेवा के इस कार्य पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि "रक्तदान करने से अनेक फायदे हैं नुकसान कुछ नहीं हैं। रक्तदान करके कोलेस्ट्राल तथा मोटापा कम किया जा सकता हैं।" साथ ही यह जानकारी दी गई कि रक्तदान करने वाले सरकारी कर्मचारी अधिकारी को उस दिन का राज्य सरकार के नियमानुसार विशेष आकस्मिक अवकाश देय है।
समाजसेवियों ने व्यक्त किए विचार
इस अवसर पर बारां अध्यक्ष भवानी सुमन, धनराज उमरचा, मुकेश नारायण, सन्तोष मेघवाल, दीप्ति ऋषि आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन पर समाजसेवी दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने अपील करते हुए कहा कि "अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से बड़ कर जीवन में कोई दान नहीं है।"

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
