बारां: गेहूं खरीद की समस्याओं पर किसान महापंचायत ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बारां में नई टोकन व्यवस्था और पोर्टल की खराबी से किसान परेशान, फसल की गुणवत्ता के मानकों और अन्य खाद्य पदार्थों की मिलावट पर मांगी 4 प्रतिशत की छूट।

बारां में गेहूं खरीद केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं और नई टोकन प्रणाली के विरोध में जिला रसद अधिकारी को ज्ञापन सौंपते किसान महापंचायत प्रतिनिधि मंडल के सदस्य।
बारां। गेहूं खरीद में आ रही किसानों की समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर किसान महापंचायत प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में जिला रसद अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है।
नई टोकन व्यवस्था और पोर्टल की विफलता से किसान परेशान
ज्ञापन में बताया कि बारां जिले में समर्थन मूल्य पर सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को समस्या आ रही है। नई टोकन व्यवस्था में पंजीयन होने के बावजूद स्लाट व तारीख किसानों द्वारा तय करने में ई मित्र केंद्रों पर बार-बार चक्कर लगाने पड रहे हैं। स्लॉट बुक कराने में वेबसाइड बंद रहने से परेशानी हो रही है। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि पूर्व वर्षों की भांति पुरानी टोकन व्यवस्था लागू की जाए।
गेहूं की क्वालिटी और उत्पादन में गिरावट की चुनौती
इस वर्ष गेहूं खरीद में दूसरी प्रमुख बाधा गेहूं की क्वालिटी को लेकर आ रही है। अत्यधिक बरसात व तेज धूप नहीं मिलने व जमीन में अधिक नमी रहने के कारण गेहूं अपेक्षाकृत थोडा बारीक रह गए है और उत्पादन भी कम निकल रहा है। इसके समाधान हेतु मांग की गई है कि गेहूं की क्वालिटी में छूट दी जाए। बाजार में नकली सरपतवार नाशक का छिडकाव करने के बावजूद अन्य खाद्य पदार्थ देशी जौ की मात्रा भी आ रही है, अतः इसमें 4 प्रतिशत छूट दी जाए।
समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग और प्रतिनिधि मंडल की मौजूदगी
प्रतिनिधि मंडल ने गेहूं की सरकारी खरीद में आ रही सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह अटवाल, जिला मंत्री रमेशचंद मीणा, तीरथ सिंह, जगतार सिंह, जिला मंत्री रमेशचंद मीणा, गुरूमुख सिंह, रविंद्र सिंह, सेवा सिंह, जगतार सिंह, शिशुपाल सिंह, अमिताभ सिंह आदि शामिल रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
