बारां। वॉरियर्स मार्शल आर्ट अकादमी बाबजी नगर ओर डीडी नगर में मार्शल आर्ट बेल्ट एग्जाम का आयोजन किया गया।


परीक्षा का सफल निर्देशन और आयोजन

सेन्साई अनिता मालव के निर्देशन में बेल्ट एग्जाम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विधाओं से गुजरते हुए खिलाड़ियों ने बेल्ट की परीक्षा पास करें।

सेल्फ डिफेंस की टेक्निक्स कराटे के बेसिक पंच ब्लॉक काता का परफॉर्म करके खिलाड़ियों ने बेल्ट उपाधि प्राप्त करी और सेकेंड बार वॉरियर्स मार्शल आर्ट एकेडमी के अंदर बेल्ट की परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया।


सफल खिलाड़ियों की सूची (येलो, ऑरेंज, और ग्रीन बेल्ट)

खिलाड़ियों ने बेल्ट एक्जाम दिया एवं उपाधि प्राप्त करके बेल्ट प्राप्त करी। येलो, ऑरेंज, और ग्रीन बेल्ट की उपाधि प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इस प्रकार है:

  • आराध्य गौतम, रीतिका नागर, लोकमान्य वैष्णव
  • सर्वज्ञ वैष्णव, मिताली, सृष्टि, नमन गढ़वाल
  • तनिष्क जैन, पंखुड़ी साबु, जिगर चौधरी
  • पार्थ शर्मा, नक्श शर्मा, सोनू चौधरी
  • ख्याति चौधरी, हर्षवर्धन, रिमझिम गोयंका
  • वैभवी सर्वाया, आरोही पारीक, नव्या मारू

कोच और अभिभावकों द्वारा प्रोत्साहन

इस उपलब्धि पर मुख्य कराटे कोच अनिता मालव, अभिषेक राठौर व सभी पालकगणों ने खिलाडियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी।

"खिलाड़ियों ने बेल्ट एक्जाम दिया एवं उपाधि प्राप्त करके बेल्ट प्राप्त करी"

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story