बारां जिला मुख्यालय पर व्यापार महासंघ ने एक बार फिर जिला प्रशासन के समक्ष अपनी प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा को ज्ञापन देकर नगर पालिका कॉलोनी स्थित खसरा नंबर 684 को आवासीय परियोजना में दर्ज करने, स्टेशन रोड स्थित चौपाटी बाजार के समय को रात्रि 12:00 बजे तक बढ़ाने, तथा शहर की विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने की मांग रखी। इसके साथ ही शहर में बढ़ती चोरी और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की भी मांग की गई।

व्यापार महासंघ के अध्यक्ष योगेश कुमरा बाटा ने बताया कि इससे पूर्व भी संगठन द्वारा इन मुद्दों को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के समक्ष बताया कि नगर पालिका कॉलोनी पिछले लगभग 50 वर्षों से बसी हुई है, जहां करीब 300 से अधिक आवास निर्मित हैं, लेकिन अब तक इसे आवासीय परियोजना के रूप में दर्ज नहीं किया गया है।

ज्ञापन में शहर की विद्युत और पेयजल व्यवस्था में आ रही अनियमितताओं को भी प्रमुखता से उठाया गया, साथ ही नियाना ग्रेड विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी भी जिला प्रशासन को दी गई। कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन देते हुए संबंधित तहसीलदार को कॉलोनी को आवासीय श्रेणी में दर्ज करने के निर्देश मौके पर ही दिए। साथ ही चौपाटी बाजार को शीघ्र रात्रि 12:00 बजे तक खोलने के संबंध में आदेश जारी करने की प्रक्रिया पर भी सहमति जताई गई।

प्रतिनिधिमंडल में देवकीनंदन बंसल, ललित मोहन खंडेलवाल, विमल बंसल, महामंत्री नरेश नंदवाना, उपाध्यक्ष नरेश खंडेलवाल सहित कई व्यापारी पदाधिकारी शामिल रहे। शहर की बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी इन मांगों के बाद प्रशासनिक स्तर पर शुरू हुई यह पहल अब स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story