बारां। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा अंबेडकर सर्किल चौराहे पर नववर्ष के उपलक्ष में सभी हिंदू समाज को तिलक लगाकर हिंदू नववर्ष की बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं दी गईं।

सनातन परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक

विहिप जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि "भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नववर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 और चैत्र नवरात्रि के प्रारंभ से यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है।" हिंदू नववर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ करने वाला दिन है।

विशिष्ट पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान संगठन के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष महावीर सुमन, विहिप मठ मंदिर अर्चक पुरोहित हेमराज नागर, जिला विधि प्रमुख राजीव उपाध्याय, नगर अध्यक्ष मितेश कोहली, नगर मंत्री प्रदीप शर्मा, नगर संयोजक सनी सोनी, गौ रक्षा प्रमुख टोनू मूंदड़ा और योगेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अंबेडकर सर्किल चौराहे पर आयोजित इस तिलक वंदन कार्यक्रम के माध्यम से हिंदू समाज में नवचेतना और सांस्कृतिक गौरव का संचार किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story